Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अफगानिस्तान में तालिबानियों का हमला, सुरक्षाबलों से संघर्ष, 24 की मौत

हमें फॉलो करें अफगानिस्तान में तालिबानियों का हमला, सुरक्षाबलों से संघर्ष, 24 की मौत
, शुक्रवार, 29 मार्च 2019 (15:30 IST)
काबुल। अफगानिस्तान के दो प्रांतों में पुलिस चौकियों पर तालिबानियों के हमलों के दौरान हुए संघर्ष में कम से कम 24 लोग मारे गए। यह हमले रातभर होते रहे।
  
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार एक घटना में गजनी प्रांत की राजधानी गजनी शहर के बाहरी इलाके में पुलिस चौकियों पर तालिबानी आतंकवादियों ने हमला किया, जिसमें नौ पुलिस अधिकारी समेत जिला पुलिस प्रमुख की मौत हो गई और छह अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। 
  
उत्तरी बदाक्षन प्रांत के अरघनजखाव जिले में तालिबानी आतंकवादियों के हमले के दौरान हुए संघर्ष में सुरक्षाबलों के पांच जवान, दो नागरिक और आठ तालिबानी आतंकवादी मारे गए।
    
सूत्रों के अनुसार आतंकवादी हथियारों से लैस थे और उन्होंने जिले के आसपास के क्षेत्रों की पुलिस चौकियों पर ग्रेनेड से हमला किया। आतंकवादियों ने जिला प्रशासनिक भवन पर कब्जा करने का प्रयास किया, लेकिन सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रेलवे की 'चाय' पर बवाल, कपों पर लिखा था 'मैं भी चौकीदार'