Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सू ची ने किया कोरोना गाइडलाइंस का उल्लंघन, 4 साल की सजा

हमें फॉलो करें सू ची ने किया कोरोना गाइडलाइंस का उल्लंघन, 4 साल की सजा
, सोमवार, 10 जनवरी 2022 (11:33 IST)
बैंकॉक। म्यांमार की एक अदालत ने अपदस्थ नेता आंग सान सू ची को अवैध रूप से ‘वॉकी-टॉकी’ आयात करने, रखने और कोरोना वायरस संबंधी पाबंदियों का उल्लंघन करने के लिए दोषी पाए जाने के बाद सोमवार को 4 और साल कैद की सजा सुनाई।
 
सू ची को पिछले महीने 2 अन्य मामलों में दोषी ठहराया गया था और 4 साल की जेल की सजा दी गई थी, जिसे बाद में देश की सैन्य सरकार के प्रमुख ने आधा कर दिया था।
 
सेना द्वारा पिछले साल फरवरी में म्यांमा में सू ची की सरकार को बेदखल करने और सत्ता की बागडौर अपने हाथ में लेने के बाद से 76 वर्षीय नोबेल शांति पुरस्कार विजेता के खिलाफ दायर किए गए लगभग एक दर्जन मामलों में ये मामले भी शामिल हैं।
 
सू ची के समर्थकों का कहना है कि उनके खिलाफ आरोप सेना के कार्यों को वैध बनाने और उन्हें राजनीति में लौटने से रोकने के लिए लगाए गए हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रितिक रोशन के बारे में 25 रोचक जानकारियां