Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आंग सान सू ची को चुनावी धोखाधड़ी मामले में 3 साल की सजा

हमें फॉलो करें aung san suu kyi
, शुक्रवार, 2 सितम्बर 2022 (11:56 IST)
बैंकॉक। म्यांमार की एक अदालत ने शुक्रवार को देश की अपदस्थ नेता आंग सान सू ची को चुनावी धोखाधड़ी में संलिप्तता का दोषी करार देते हुए उन्हें 3 साल कैद की सजा सुनाई। सू ची को पहले ही कई अन्य मामलों में दोषी ठहराया जा चुका है। इस सजा के साथ ही अब उन्हें जेल में 17 साल काटने होंगे।
 
इससे सू ची की 'नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी पार्टी' का अस्तित्व भी खतरे में आ गया है। सेना ने देश में 2023 में नए सिरे से चुनाव कराने की घोषणा की है। गौरतलब है कि 1 फरवरी 2021 को म्यांमार की सेना ने देश की बागडोर अपने हाथ में ले ली थी और सू ची तथा म्यांमार के कई बड़े नेताओं को हिरासत में ले लिया था।
 
सू ची की पार्टी ने पिछले आम चुनाव में भारी जीत हासिल की थी लेकिन सेना का कहना है कि चुनाव में व्यापक पैमाने पर धांधली हुई। स्वतंत्र चुनाव पर्यवेक्षकों को कोई बड़ी अनियमितता नहीं मिली थी। सू ची की पूर्व सरकार के 2 वरिष्ठ सदस्यों को भी मामले में 3 साल की जेल की सजा सुनाई गई है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मध्यप्रदेश में चौकीदारों का सीरियल किलर भोपाल से गिरफ्तार, फेमस होने के लिए 6 चौकीदारों को उतारा मौत के घाट