suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ऑस्ट्रेलिया ने दिया भारत को बड़ा झटका, वीजा कार्यक्रम रद्द

Advertiesment
Australia
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया ने बढ़ती बेरोजगारी से निपटने के लिए 95,000 से अधिक अस्थायी विदेशी कर्मचारियों द्वारा उपयोग किए जा रहे वीजा कार्यक्रम को मंगलवार को समाप्त कर दिया। इन कर्मचारियों में ज्यादातर भारतीय हैं।
 
इस कार्यक्रम को 457 वीजा के नाम से जाना जाता है। इसके तहत कंपनियों को उन क्षेत्रों में चार साल तक विदेशी कर्मचारियों को नियुक्त करने की अनुमति थी जहां कुशल आस्ट्रेलियाई कामगारो की कमी है।
 
प्रधानमंत्री मैलकम टर्नबुल ने कहा कि हम आव्रजन देश हैं लेकिन..ऑस्ट्रेलियाई कामगारों को अपने देश में रोजगार में प्राथमिकता मिलनी चाहिए। इसीलिए हम 457 वीजा समाप्त कर रहे हैं। इस वीजा के जरिए अस्थायी तौर पर विदेशी कर्मचारी हमारे देश में आते हैं। यह वीजा रखने वालों में ज्यादातर भारत के हैं। उसके बाद ब्रिटेन और चीन का स्थान है।
 
उन्होंने कहा, 'हम 457 वीजा को रोजगार का पासपोर्ट होने की अब अनुमति नहीं देंगे और ये रोजगार ऑस्ट्रेलियाई के लिए होने चाहिए।' एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार 30 सितंबर की स्थिति के अनुसर आस्ट्रेलिया में 95,757 कर्मचारी 457 वीजा कार्यक्रम के तहत काम कर रहे थे। अब इस कार्यक्रम की जगह दूसरा वीजा कार्यक्रम लाया जाएगा। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ISIS की आत्मघाती 'ब्युटीबम' निकली पाकिस्तानी मेडिकल छात्रा...