Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रतियोगियों के साथ कुत्ते ने भी लगाई हाफ मैराथन में दौड़, जीता मेडल

Advertiesment
Australia
ऑस्ट्रेलिया के कूलगार्ली में आयोजित 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन में अजीब नजारा देखने को मिला। यहां प्रतियोगियों के साथ कुत्ते ने भी मैराथन में हाफ मैराथन में दौड़ लगाई।
 
स्टॉर्मी नाम के कुत्ते को रेस के बाद मेडल भी दिया गया। मैराथन की वॉलंटियर को-ऑर्डिनेटर एलीसन हंटर के मुताबिक मैंने आज तक ऐसा नजारा नहीं देखा। दौड़ शुरू होने के स्टॉर्मी पहले खुद रनर्स के पास आया। जैसे ही रेफरी ने ‘गो’ कहा, वह प्रतिभागियों के साथ दौड़ पड़ा। स्टॉर्मी ने मैराथन ढाई घंटे में पूरी की।
 
प्रतियोगिता के आयोजक ग्रांट वोली के मुताबिक सारे प्रतिभागी तो इनामी राशि के लिए दौड़ रहे थे, लेकिन स्टॉर्मी शायद अपने मजे के लिए हिस्सा ले रहा था। दौड़ने से पहले उसका बाकायदा कार्ड भी बनाया गया। पहले से इसकी कोई योजना नहीं थी। (Photo Courtesy: Courtesy Media)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नरेन्द्र मोदी के कदमों पर इमरान खान, शपथ ग्रहण समारोह पर रहेगी दुनिया की नजर