Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

श्रीलंका में मौसम हुआ खराब, भारी बारिश से 26 लोगों की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें Sri Lanka
, शुक्रवार, 12 नवंबर 2021 (17:28 IST)
कोलंबो। श्रीलंका में हाल के दिनों में कठोर मौसम की वजह से कम से 26 लोगों की मौत हुई है, जबकि 2,30,000 लोग प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंका में अक्टूबर और नवंबर में सामान्य तौर पर उत्तर पूर्वी मानसून सक्रिय होता है, लेकिन इस साल देश के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। आपदा प्रबंधन केंद्र ने बताया कि अब तक लगातार बारिश से 26 लोगों की मौत हुई है और करीब 2,30,000 लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं छह लोगों की मौत आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हुई है।

केंद्र ने कहा कि बारिश में कमी और बाढ़ का पानी उतरने से प्रभावित इलाकों में जनजीवन सामान्य हो रहा है। जलाशयों के खोले गए गेट धीरे-धीरे बंद किए जा रहे हैं। वहीं मौसम ब्यूरो ने कहा कि द्विपीय देश के कई प्रांतों में बारिश होगी।

मौसम ब्यूरो ने कहा कि दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी पर बना कम दबाव का क्षेत्र परोक्ष रूप से श्रीलंका में बारिश के लिए जिम्मेदार है और अब वह दक्षिण भारत की ओर बढ़ रहा है।(भाषा)
File photo

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Paytm ने तय किया बिक्री मूल्य 2150 रुपए प्रति शेयर