Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

श्रीलंका में घर में मिला 7.43 अरब का नीलम रत्न, वजन है 25 लाख कैरेट

हमें फॉलो करें श्रीलंका में घर में मिला 7.43 अरब का नीलम रत्न, वजन है 25 लाख कैरेट
, बुधवार, 28 जुलाई 2021 (15:02 IST)
कोलंबो। कहा जाता है कि किसी की किस्मत पर बदल जाए, कहा नहीं जा सकता है। श्रीलंका के एक शख्‍स के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। वह घर में कुआं खोद रहा तभी उसके हाथ दुनिया का सबसे बड़ा नीलम का पत्‍थर हाथ लग गया। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 10 करोड़ डॉलर या 7 अरब 43 करोड़ 75 लाख 15 हजार रुपए आंकी गई है। 25 लाख कैरेट के इस विशाल नीलम का वजन करीब 510 किलोग्राम है।

 
इस खोज से विशेषज्ञ भी हतप्रभ हैं। एक रत्‍न विशेषज्ञ डॉक्‍टर गामिनी जोयसा ने कहा कि हमने इतना बड़ा नीलम पहले कभी नहीं देखा था। यह नीलम संभवत 40 करोड़ साल पहले बना था और संभवत: दुनिया में सबसे बड़ा है। यह नीलम इतना बड़ा था कि उसे साफ करने में एक ही साल लग जाएगा।(सांकेतिक चित्र)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पेगासस मामले में राहुल का पलटवार, विपक्ष को बदनाम कर रही है सरकार...