Publish Date: Wed, 28 Jul 2021 (13:18 IST)
Updated Date: Wed, 28 Jul 2021 (13:24 IST)
किन्नौर। पिछले रविवार को किन्नौर एक बड़ा हादसा हुआ था। यह हादसा रविवार दोपहर 1.30 बजे तब हुआ था, जब सांगला-छितकुल रोड पर बटसेरी के पास चट्टानें गिरी थीं। इस हादसे में 9 लोगों की जान चली गई थी जबकि कई लोग बाल-बाल बच गए थे।
एक वीडियो अब सोशल मीडिया इस घटना के बाद तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद चट्टानों की चपेट में आने नवीन ने इस घटना के तुरंत बाद का एक वीडियो यू ट्यूब पर शेयर किया था जिसमें वे जख्मी दिख रहे हैं और उनके माथे और चेहरे से खून निकलता हुआ दिख रहा है तथा उन्होंने इस दिल दहला देने वाले हादसे के बारे में बताया।
उन्होंने वीडियो में दिखाया था कि सड़क पर किस तरह बड़े-बड़े पत्थर ऊपर से आकर गिर रहे थे और वह अपने दोस्तों को कहता है कि पेड़ के नीचे छिप जाएं। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों को अंदाजा हो जाएगा कि ये हादसा कितना खतरनाक था।