Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हिमाचल : कांगड़ा में भूस्खलन की चपेट में आई कार, किन्नौर में हो चुकी है 9 पर्यटकों की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें हिमाचल : कांगड़ा में भूस्खलन की चपेट में आई कार, किन्नौर में हो चुकी है 9 पर्यटकों की मौत
, मंगलवार, 27 जुलाई 2021 (20:38 IST)
मुख्‍य बिंदु
  • कांगड़ा में भूस्खलन की चपेट में आई कार
  • किन्नौर में हो चुकी है 9 पर्यटकों की मौत
  • सांगला-छितकुल मार्ग को यातायात के लिए बंद
शिमला। पठानकोट-मंडी एनएच पर न्याजपुर के समीप एक कार अचानक भूस्खलन की चपेट में आ गई। घटना में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। भारी-भरकम चट्टानों के बीच फंसे चालक को काफी मशक्कत के बाद कार की छत को तोड़कर निकाला गया। चालक की एक टांग फ्रैक्चर होने की पुष्टि हुई है। उसे टांडा मेडिकल कालेज रैफर कर दिया गया है।

 
किन्नौर में हो गई थी 9 पर्यटकों की मौत : हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में 25 जुलाई को कई बार भूस्खलन होने से सड़कें बंद हो गईं जिसके चलते लगभग 60 से 80 पर्यटक 2 गांवों में फंस गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। किन्नौर के उपायुक्त आबिद हुसैन सिद्दीक ने कहा कि ये पर्यटक बास्पा घाटी के अंतिम गांवों छितकुल और रक्षक में फंसे हुए हैं, क्योंकि भूस्खलन के बाद सांगला-छितकुल मार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सड़क से भारी पत्थरों को हटाने में जिला प्रशासन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 
अधिकारी ने कहा कि सेब के बागों के मालिक सड़क के नीचे स्थित उनके बागों के पास पत्थर फेंके जाने पर आपत्ति जता रहे हैं। सिद्दीक ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मंगलवार शाम तक सड़क यातायात के लिए खोल दी जाएगी। किन्नौर के बस्तेरी के पास रविवार को एक टेंपो यात्री पर भारी पत्थर गिरने से 9 पर्यटकों की मौत हो गई थी। सांगला-छितकुल मार्ग पर बस्तेरी के पास बारिश के कारण कई भूस्खलन हुए, जिसके परिणामस्वरूप एक पुल गिर गया और कुछ वाहनों को नुकसान पहुंचा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Nokia XR20 लांच, कंपनी का दावा सबसे दमदार फोन, न पानी में होगा खराब, न गिरने पर टूटेगा