Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महाराष्ट्र के सातारा में अंबेघर भूस्खलन स्थल से 5 शव बरामद

Advertiesment
हमें फॉलो करें महाराष्ट्र के सातारा में अंबेघर भूस्खलन स्थल से 5 शव बरामद
, शनिवार, 24 जुलाई 2021 (14:40 IST)
मुख्‍य बिंदु
  • अंबेघर भूस्खलन स्थल से 5 शव बरामद
  • तलाश एवं बचाव अभियान जारी
  • सातारा के लिए नया रेड अलर्ट जारी
पुणे। महाराष्ट्र के सातारा जिले में अंबेघर गांव में हुए भूस्खलन वाली जगह से शनिवार को 5 शव बरामद किए गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। जिला प्रशासन ने कहा कि पाटन तहसील में स्थित इस गांव में हुए भूस्खलन में कम से कम 16 लोगों के फंसे होने की आशंका हैं कि 4 से 5 घर मलबे में दफन हो गए हैं। प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि हमने अंबेघर में तलाश एवं बचाव अभियान के दौरान अब तक 5 शव बरामद किए हैं।
सातारा पुलिस अधीक्षक अजय कुमार बंसल ने बताया कि स्थानीय पुलिस, निवासी और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है। इसी तहसील में 2 अन्य गांवों- मीरगांव और धोखावले में भी भूस्खलन हुआ है, जहां क्रमश: 12 और 4 लोगों के फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों ने बताया कि इन स्थानों पर भी बचाव अभियान जारी है।
 
सातारा के जिलाधिकारी शेखर सिंह ने शुक्रवार को बताया था कि गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात को हुए इन 3 भूस्खलनों में करीब 30 लोगों के फंसे होने का डर है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को सातारा के लिए नया 'रेड अलर्ट' जारी कर महाराष्ट्र के इस पश्चिमी जिले के पर्वतीय 'घाट' इलाकों में अगले 24 घंटे में अत्यंत भारी वर्षा का अनुमान व्यक्त किया था।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Data Story : जुलाई के 24 दिन में मिले 9.69 लाख कोरोना संक्रमित, 21 हजार से ज्यादा की मौत