Publish Date: Thu, 13 Oct 2016 (08:57 IST)
Updated Date: Thu, 13 Oct 2016 (09:29 IST)
नई दिल्ली। प्रमुख बलोच नेता नायला कादरी ने आजाद बलोच सरकार के गठन के लिए भारत से समर्थन मांगा है।
वर्ल्ड बलोच वीमन्स फोरम की अध्यक्ष सुश्री कादरी ने कहा कि वह बलूचिस्तान के लिए समान राजनीतिक और लोकतांत्रिक अधिकारों की मांग करती हैं, जिनसे उन्हें वर्षों से वंचित रखा गया है। उन्होंने कहा कि उनका अभियान बेहद स्पष्ट है और इस संघर्ष में उन्हें भारत से पूरा समर्थन मिल रहा है।
सुश्री कादरी ने कहा कि वे चाहती हैं कि भारत, अफगानिस्तान और अन्य सार्क देश 'निर्वासित आजाद बलूचिस्तान सरकार' के गठन में सहयोग करें जो कि बलोच लोगों का अधिकार है। उन्होंने कहा कि उनका अभियान सफलतापूर्वक चल रहा है और उसे स्थानीय लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देशों के दखल के कारण अब स्थितियां बदल रही हैं जिसके बाद आजाद बलोच के गठन का उन्हें पूरा विश्वास है। उन्होंने पाकिस्तानी सेना को चार अक्टूबर को ग्वारोप सैन्य अभियान के दौरान हिरासत में लिए गए बलोच कार्यकर्ताओं को रिहा करने की भी मांग की है। (वार्ता)
webdunia
Publish Date: Thu, 13 Oct 2016 (08:57 IST)
Updated Date: Thu, 13 Oct 2016 (09:29 IST)