Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

घोड़े को मानती थी बेस्ट फ्रेंड लेकिन उसे ही पकाकर खा गई....

Advertiesment
हमें फॉलो करें घोड़े को मानती थी बेस्ट फ्रेंड लेकिन उसे ही पकाकर खा गई....
, मंगलवार, 14 मार्च 2017 (16:37 IST)
स्टॉकहोम। स्वीडन में रहने वाली 24 वर्षीय महिला जॉकी हेलेना के लिए उनका घोड़ा किसी बेस्ट फ्रेंड से कम नहीं था लेकिन इन घोड़े की मौत के बाद उन्होंने एक अजीबोगरीब फैसला लिया। उन्होंने अपने घोड़े को ही पकाकर खा गई। इस कारण से सारी दुनिया में उनकी कटु आलोचना की गई।
कहा जाता है कि उन्होंने अपनी मां से कहा कि अगर मैं एक ऐसे जानवर को नहीं खा सकती जिसने अच्छी जिंदगी जी है, तो मैं आगे से मीट खाना ही छोड़ दूंगी। हेलेना का यह घोड़ा एक दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गया था। ऐसा करने से पहले उन्होंने अपनी मां के साथ काफी वाद विवाद किया था। 
 

उनके इस प्रिय घोड़े का नाम इफी मैंट था। इस घोड़े के मरने के बाद हेलेना ने उसे दफनाने के बजाय उसका मीट पकाया और अपने दोस्तों को भी खिलाया। हेलेना ने अपने इस फैसले को फेसबुक पर भी साझा किया। उसने कहा कि मैं उसे खा गई और यही काम तो कीड़े भी करते हैं। इसके बाद, वे आलोचनाओं का शिकार हो गईं। लोगों ने उनसे पूछा कि क्या वे इसी तरह अपनी दादी को भी मरने के बाद खा जाएंगी। 
 
हालांकि हेलेना ने कहा कि मुझे जो सही लगा मैंने वही किया। इसके बाद कई लोगों ने उनके इस कदम का समर्थन किया तो कई लोगों ने इसे घृणित काम मानते हुए उन्हें भला बुरा भी कहा। सूत्रों के मुताबिक इस घोड़े से 154 किलो मीट निकला जिसे उसने छह माह तक खाया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

37 वर्षों से ये जापानी दम्पति पहन रहे हैं मैचिंग कपड़े