Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बिडेन ने राष्ट्रीय सुरक्षा दल की घोषणा की, ब्लिंकेन हो सकते हैं विदेश मंत्री

Advertiesment
Joe Biden
वॉशिंगटन। अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेन ने सोमवार को अपने राष्ट्रीय सुरक्षा दल की घोषणा की, जिसमें तीन महिलाएं शामिल हैं और ऐसा पहली बार है जब जलवायु के लिए विशेष दूत को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का हिस्सा बनाया जाएगा।
 
बिडेन चाहते हैं कि एंटनी ब्लिंकेन को विदेश मंत्री, एलेजांद्रो मायोरकस को गृह मंत्री, लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड को संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत और अरविल हैन्स को राष्ट्रीय खुफिया निदेशक नियुक्त किया जाए। हैन्स इस पद के लिए नामित होने वाली पहली महिला होंगी।
 
बिडेन ने पूर्व विदेश मंत्री जॉन केरी को जलवायु के लिए राष्ट्रपति के विशेष दूत के पद के लिए नामित करने की घोषणा की। केरी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में इस पद पर बैठने वाले पहले अधिकारी होंगे। जेक सुलिवन को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नामित किया गया है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोरोनावायरस का साइड इफेक्ट, 1 माह लेट हो सकती है जेईई मेन्स की परीक्षा