Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चीन में रासायनिक संयंत्र में विस्फोट, 19 की मौत, 12 घायल

Advertiesment
हमें फॉलो करें Blast in chemical plant in China
, शुक्रवार, 13 जुलाई 2018 (10:10 IST)
शंघाई। चीन के दक्षिणी प्रांत सिचुआन में गुरुवार को एक रासायनिक कारखाना में विस्फोट के कारण 19 लोगों की मौत हो गई तथा 12 अन्य लोग घायल हो गए। स्थानीय सरकार ने शुक्रवार को इस घटना की जानकारी दी।


अधिकारियों ने एक संक्षिप्त बयान में बताया कि सिचुआन प्रांत की राजधानी चेंग्दू से काफी दूर स्थित एक औद्योगिक क्षेत्र के यिबिन हेंग्डा टेक्नोलॉजी में हुए विस्फोट की वजहों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। 
चीन की स्थानीय मीडिया की वीडियो में फैक्टरी से धुएं का गुबार निकलते दिखाई दे रहा है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लौट रहे हैं पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ, हेलीकॉप्टर से जाएंगे जेल