Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लौट रहे हैं पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ, हेलीकॉप्टर से जाएंगे जेल

हमें फॉलो करें लौट रहे हैं पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ, हेलीकॉप्टर से जाएंगे जेल
इस्लामाबाद , शुक्रवार, 13 जुलाई 2018 (09:59 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम नवाज शुक्रवार सुबह लंदन से पाकिस्तान के लिए रवाना हो गए। दोनों को हवाई अड्डे से हेलीकॉप्टर के जरिये सीधा रावलपिंडी के अदियाला जेल ले जाया जाएगा।
 
पाकिस्तान के दैनिक समाचार पत्र डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान मुस्लिम लीग के नेता नवाज शरीफ और उनकी बेटी शाम करीब 06:15 बजे लाहौर के अल्लामा इकबाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचेंगे। नवाज शरीफ की पत्नी बेगम कुलसुम लंदन के एक अस्पताल में भर्ती हैं। वह पत्नी के इलाज के सिलसिले में काफी समय से अपनी बेटी के साथ लंदन में रह रहे हैं।
 
नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम नवाज को गिरफ्तार करने के लिए एक 16 सदस्यीय टीम बनाई गई है। दोनों को हवाई अड्डे से हेलीकॉप्टर के जरिये सीधा रावलपिंडी के अदियाला जेल ले जाया जाएगा। इससे पहले नवाज शरीफ के दामाद मोहम्मद सफदर को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया था।
 
गौरतलब है कि पाकिस्तान की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (नैब) की अदालत ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में छह जुलाई को अपने एक फैसले में नवाज शरीफ को 10 साल, उनकी बेटी मरियम नवाज को सात साल और दामाद कैप्टन सफदर को एक साल की सजा सुनाई थी।
 
इसके अलावा अदालत ने नवाज शरीफ पर 80 लाख पाउंड और मरियम नवाज पर 20 लाख पाउंड का जुर्माना भी लगाया है। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

400 मीटर दौड़ में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय बनीं हिमा, 51.46 सेकंड में रचा इतिहास