Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पाकिस्तान पहुंचने पर नवाज शरीफ और बेटी मरियम की होगी गिरफ्तारी

Advertiesment
हमें फॉलो करें पाकिस्तान पहुंचने पर नवाज शरीफ और बेटी मरियम की होगी गिरफ्तारी
, गुरुवार, 12 जुलाई 2018 (16:36 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम नवाज को शुक्रवार को देश लौटने पर हेलीकॉप्‍टर से सीधा अदियाला जेल ले जाया जाएगा। नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम नवाज के शुक्रवार को लाहौर हवाई अड्डा पहुंचने की संभावना है।


जियो न्यूज के मुताबिक, पाकिस्तान की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (नैब) ने दोनों को हवाई अड्डे पर ही गिरफ्तार करने का फैसला किया है। कैबिनेट ने इसके लिए नैब को शुक्रवार के लिए दो हेलीकॉप्‍टर देने की भी मंजूरी दे दी है। नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम नवाज के शुक्रवार को लाहौर हवाई अड्डा पहुंचने की संभावना है। इससे पहले नवाज शरीफ के दामाद मोहम्मद सफदर को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया था।

गौरतलब है कि नैब की अदालत ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में शुक्रवार को नवाज शरीफ को 10 साल, उनकी बेटी मरियम नवाज को सात साल और दामाद कैप्टन सफदर को एक साल की सजा सुनाई थी। इसके अलावा अदालत ने नवाज शरीफ पर 80 लाख पाउंड और मरियम नवाज पर 20 लाख पाउंड का जुर्माना भी लगाया है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ईरान से कच्चे तेल के आयात में कटौती से अमेरिका की चांदी