Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ईस्टर पर श्रीलंका में धमाकों की दहशत, शोक में डूबा ट्‍विटर

Advertiesment
हमें फॉलो करें Blasts in Srilanka
, रविवार, 21 अप्रैल 2019 (13:05 IST)
कोलंबो। ईस्टर के अवसर पर श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में रविवार को तीन कैथोलिक चर्च और तीन पांच सितारा होटलों को निशाना बनाकर किए गए बम धमाकों में 158 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और लगभग 500 लोग घायल हो गए। आतंकियों की इस कायराना हरकत ने लोगों को दुख और गुस्से से भर दिया। ट्विटर पर लोगों ने इस तरह अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त की। 
 
webdunia
अभिनेता विवेक ओबेराय ने ट्वीट कर कहा कि श्रीलंका में हुए भयावह हमले से मैं स्तब्ध और दुखी हूं। प्रार्थना के दिन कायरतापूर्ण कृत्य, इन आतंकवादियों को शर्म आनी चाहिए। उन्होंने पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति संवेदनाएं भी व्यक्त की। 
 
webdunia
मुंबई इंडियंस ने भी ट्वीट कर श्रीलंका में हुए धमाकों पर शोक जताया। आईपीएल टीम ने कहा कि हम मुसीबत की इस घड़ी में अपने पड़ोसियों के साथ खड़े हैं। टीम की तेज गेंदबाजी की जान लसिथ मलिंगा श्रीलंका से ही आते हैं।
 
संदीप ने ट्वीट कर कहा कि असहिष्णुता, कट्टरता और आतंकवाद की कोई सीमा नहीं है। हम दुख की इस घड़ी में श्रीलंका के साथ खड़े हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अयोध्या में विवादित ढांचा गिराने का कोई अफसोस नहीं, साध्वी प्रज्ञा का एक और विवादित बयान, EC ने दिया नोटिस