Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नाइजीरिया में बोको हराम के 4 आतंकवादी मारे गए

हमें फॉलो करें नाइजीरिया में बोको हराम के 4 आतंकवादी मारे गए
, सोमवार, 4 फ़रवरी 2019 (21:10 IST)
अबुजा। नाइजीरिया के अशांत उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में सेना के एक अभियान में बोको हराम संगठन के 4 आतंकवादी मारे गए हैं। सेना ने सोमवार को एक बयान में यह जानकारी दी।
 
सेना की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि शनिवार रात सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच जोरदार झड़पें हुईं और इस दौरान 4 आतंकवादी मारे गए। इस अभियान में 3 जवान भी घायल हुए हैं।
 
बयान में कहा गया है कि अन्य आतंकवादी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकलने में कामयाब रहे। घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भगोड़े विजय माल्या को भारत लाने का रास्ता साफ, ब्रिटेन की सरकार ने प्रत्यर्पण को दी मंजूरी