Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

उत्तरी नाइजीरिया में हिंसक झड़पें, 55 की मौत

Advertiesment
Northern Nigeria
अबूजा। उत्तरी नाइजीरिया में कदुना के एक बाजार में हिंसक झड़पों में 55 लोगों की मौत हो गई है। नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मद बुहारी ने यह जानकारी दी है।
 
 
बुहारी ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि विभिन्न संप्रदायों के बीच सौहार्द के बिना दैनिक कार्यों का हो पाना असंभव है।
 
पुलिस आयुक्त ने कहा कि 2 संप्रदायों के बीच हुई झड़पों में अभी तक लगभग 22 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार प्रशासन ने शहर में कर्फ्यू लगा दिया है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार तीसरे सप्ताह गिरावट दर्ज