Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अफगानिस्तान में बम विस्फोट में 34 लोगों की मौत, कई घायल

Advertiesment
Bomb blast
काबुल। अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में बुधवार तड़के हुए एक भीषण बम विस्फोट में 34 से अधिक लोगों की मौत हो गई और कम से कम 23 अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है।

टोलो न्यूज के अनुसार, हेरात-कंधार राजमार्ग पर हुए बम विस्फोट में बच्चों और महिलाओं समेत कम से कम  34 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 23 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है। इस प्रांत के एक भीड़भाड़ वाले इलाके में मंगलवार को एक आत्मघाती हमला हुआ था, जिसमें 3 लोग मारे गए और 23 अन्य घायल हुए थे।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

...तो पेट्रोल 118 और डीजल 135 रुपए प्रति लीटर हो जाएगा