Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ब्राजील की जेल में दंगा, 60 कैदियों की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें ब्राजील की जेल में दंगा, 60 कैदियों की मौत
ब्रासीलिया , सोमवार, 2 जनवरी 2017 (23:02 IST)
ब्रासीलिया। ब्राजील में अमाजोनास राज्य के मनाउस शहर की जेल में कल रात कैदियों के दो गुटों के बीच भड़के दंगों में कम से कम 60 कैदियों की मौत हो गई। सुरक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
राज्य के सुरक्षा प्रमुख सर्जियो फोंटेस ने बताया कि उन्हें इन दंगों में और अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है।

गौरतलब है कि ब्राजील में जेलों की हालत बहुत खराब है और यहां की जेलों में क्षमता से अधिक कैदी रखे जाते हैं जिसकी वजह से गुटबाजी के वर्चस्व को लेकर जेलों में दंगे होना आम बात है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सोमदेव देववर्मन ने साधा एआईटीए पर निशाना