Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

यूरोपीय संघ से अलग हुआ ब्रिटेन, प्रधानमंत्री ने इसे नई सुबह करार दिया

हमें फॉलो करें यूरोपीय संघ से अलग हुआ ब्रिटेन, प्रधानमंत्री ने इसे नई सुबह करार दिया
, शनिवार, 1 फ़रवरी 2020 (10:15 IST)
लंदन। ब्रिटेन 47 साल तक यूरोपीय संघ का सदस्य रहने के बाद शुक्रवार रात अंतत: इससे अलग हो गया। ब्रिटेन ईयू से बाहर निकलने वाला पहला देश है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ब्रेक्जिट के कुछ क्षण पहले अपने संबोधन में इस ऐतिहासिक क्षण को एक नई सुबह करार दिया था।

ब्रिटेन की जनता ने जून 2016 में इसके समर्थन में मतदान किया था। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ब्रेक्जिट के कुछ क्षण पहले अपने संबोधन में इस ऐतिहासिक क्षण को एक नई सुबह करार दिया था।

ब्रिटेन रात 11 बजे ईयू से अलग हो गया। जॉनसन ने एक वीडियो संदेश में कहा कि यह एक ऐसा क्षण है, जब एक नई सुबह की शुरुआत होती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LIVE Union Budget 2020-21 : नरेन्द्र मोदी सरकार का आम बजट, जानिए क्या है खास...