Publish Date: Thu, 28 Nov 2019 (07:44 IST)
Updated Date: Thu, 28 Nov 2019 (07:46 IST)
काठमांडू। पश्चिमी नेपाल में एक यात्री बस पर्वतीय सड़क पर पलट गई जिससे 8 महिलाओं समेत 17 लोगों की मौत हो गई। नेपाल पुलिस ने यह जानकारी दी। यह दुर्घटना अरघाछी जिले में उस समय हुई, जब रुपन्देही जिले के बुटवल की ओर जाती हुई बस पलट गई और संधीखर्का के पास 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई।
पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम को हुए इस हादसे में 8 महिलाओं समेत कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और 10 घायल हो गए। पुलिस के अनुसार 3 शवों की पहचान नहीं हो पाई है और घायलों को बुटवल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।