Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

विमान कर्मी को मारा घूंसा, महिला को 15 महीने की जेल

हमें फॉलो करें विमान कर्मी को मारा घूंसा, महिला को 15 महीने की जेल
, शनिवार, 28 मई 2022 (15:05 IST)
सैन डिएगो। कैलिफोर्निया की एक महिला को हवाई यात्रा के दौरान साउथवेस्ट एयरलाइंस की विमान सहायिका के चेहरे पर मुक्का मारने के जुर्म में 15 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है।
 
महिला व्याविआना क्विनोनेज़ को मंगलवार को सैन डिएगो में संघीय न्यायाधीश द्वारा 23 मई, 2021 को सैक्रामेंटो और सैन डिएगो के मध्य उड़ान के दौरान सहायिका पर हमले के लिए लगभग 26 हज़ार अमेरिकी डॉलर का मुआवजा और 7,500 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना देने का आदेश दिया गया। महिला को तीन साल के लिए उड़ान भरने से प्रतिबंधित किया गया है।
 
क्विनोनेज को विमान कर्मियों और सहायकों के साथ झगड़े के लिए दोषी ठहराया गया। महिला ने स्वीकार किया कि उसने विमान सहायिका को चेहरे और सिर पर मुक्का मारा और उसके बाल पकड़ लिए थे।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आयुर्वेद और योग की मजहब और धर्म से जोड़ना दुर्भाग्यपूर्ण, आरोग्य मंथन में बोले राष्ट्रपति, वन नेशन-वन हेल्थ सिस्टम समय की जरूरत