Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कनाडा में हॉकी टीम की बस दुर्घटनाग्रस्त, 15 लोगों की मौत

Advertiesment
Canada
हम्बॉल्ट/सस्कैचवन। कनाडा के सस्कैचवन प्रांत में जूनियर हॉकी टीम को ले जा रही बस की एक ट्रक से टक्कर हो जाने से 15 लोगों की मौत हो गई।
 
 
पुलिस ने रविवार को बताया कि कनाडा के खेल समुदाय के लिए यह बहुत ही दुखद घटना है। इस हादसे के कारण जूनियर आइस हॉकी टीम 'हम्बॉल्ट ब्रॉन्कोस' से जुड़े लोगों सहित पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है।
 
रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने बताया कि इस हादसे में घायल हुए 14 लोग अस्पताल में भर्ती हैं जिनमें से कुछ की स्थिति गंभीर है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सलमान की सजा पर विजयवर्गीय का बड़ा बयान‍