Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चौंकाने वाली खबर, एंटीबायोटिक लेने के बाद महिला की जीभ पर उगे बाल...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Antibiotic Medicine
, सोमवार, 10 सितम्बर 2018 (10:41 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के वॉशिंगटन में एक एंटीबायोटिक मेडिसिन लेने के बाद 55 वर्षीय महिला की जीभ पर बाल उग आए। महिला एक्सीडेंट में घायल हो गई थी जिसके बाद उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
महिला के पैरों में चोट लगी थी, इसलिए उसे ट्रीटमेंट के दौरान माइनोसाइक्लाइन प्रिस्क्राइब टेबलेट दी गई थी। कुछ दिनों के बाद महिला की जीभ काली हो गई और उस पर बाल भी उग आए। रिपोर्ट के अनुसार एलर्जी के कारण महिला की जीभ पर बाल उगे थे। इस बीमारी को ‘ब्लैक हेयरी टंग’ नाम से जाना जाता है। 
 
हालांकि ये एक अस्थायी समस्या है। इससे कुछ नुकसान नहीं होता। यह समस्या मुंह की अच्छे से सफाई न करने पर हो जाती है। डॉक्टर्स ने महिला को मुंह साफ रखने और ब्रश करने की सलाह दी। इसके बाद एक महीने के भीतर महिला की जीभ ठीक हो गई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के बंद को व्यापारियों का समर्थन, भाजपा में हलचल