Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भूमध्य सागर में गरजे चीनी युद्धपोत

Advertiesment
हमें फॉलो करें China war ships
बीजिंग , बुधवार, 12 जुलाई 2017 (15:42 IST)
बीजिंग। चीन ने कहा है कि रूसी नौसेना के साथ संयुक्त अभ्यास के लिए जाने के क्रम में सबसे नई पीढ़ी के उसके युद्धपोतों ने भूमध्य सागर में गोलाबारी अभ्यास किया।
 
चीन के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि विध्वंसक हेफेई, पोत युनचेंग और सहायक जहाज लुओमाहू ने सोमवार के अभ्यास में हिस्सा लिया, जिसमें जहाज के डेक से बंदूकों एवं छोटे हथियारों से गोलीबारी करना शामिल था।
 
दोनों देशों की सेनाओं के बीच बढ़ते सहयोग को प्रदर्शित करते हुए ये चीनी जहाज इसके बाद रूसी शहरों सेंट पीटर्सबर्ग एवं कलीनिनग्राद के समुद्र में होने वाले ज्वाइंट सी 2017 अभ्यास में हिस्सा लेंगे।
 
चीन की नौसेना बेहद तेजी से भूमध्य सागर में संचालन कर रही है और हॉर्न ऑफ अफ्रीका कहे जाने वाले देश जिबूती में नौसैनिक साजो सामान अड्डे के निर्माण में सहायता कर रही है। मंगलवार को दक्षिण चीनी बंदरगाह झांजियांग से दो नौसैनिक जहाज रवाना हुए थे। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आधार कार्ड पर मिलने वाली है यह सुविधा