Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमेरिका में गोलीबारी में कॉलेज छात्रा की मौत, 2 घायल

Advertiesment
हमें फॉलो करें अमेरिका में गोलीबारी में कॉलेज छात्रा की मौत, 2 घायल
, शनिवार, 19 सितम्बर 2020 (08:59 IST)
टेरे हौटे (अमेरिका)। अमेरिका के टेरे हौटे में कॉलेज हाउस पार्टी के आयोजन स्थल के बाहर हुई गोलीबारी में इंडियाना स्टेट यूनिवर्सिटी की 18 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। टेरे हौटे पुलिस प्रमुख शॉन कीन ने कहा कि गोलीबारी की घटना गुरुवार रात करीब 2 बजे हुई। इसमें इंडियानापोलिस की रहने वाली वेलेंटीना डेल्वा को गोली लगी और उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस ने कहा कि पार्टी में शामिल 2 युवकों को भी गोली लगी। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। कीन ने कहा कि जब डेल्वा को गोली लगी तब वह कार में आगे की सीट पर बैठी हुई थी। इंडियाना स्टेट यूनिवर्सिटी ने एक बयान जारी किया जिसमें कहा गया कि काउंसलिंग सेवाएं उपलब्ध हैं। टेरे हौटे, इंडियानापोलिस से लगभग 120 किलोमीटर पश्चिम में इलिनोइस सीमा के पास स्थित है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

IPL 2020 : 53 दिन, 60 मुकाबले, जानिए 10 खास बातें...