Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

46000 रुपए में बिका कंडोम

Advertiesment
हमें फॉलो करें condom
, रविवार, 28 फ़रवरी 2016 (10:56 IST)
हाल ही में लगभग 200 साल पुराने एक कन्डोम को 46000 रुपए में नीलाम किया गया। करीब दो शताब्दी पुराना यह कंडोम भेड़ की आंतों से बनाया गया है। ऑनलाइन नीलाम किया गया यह कन्डोम बेहद दुर्लभ है। ऐसे कुछ बचे कंडोम अब कुछ चुनिंदा म्‍यूजियम में ही देखने को मिलते हैं। ये स्पेन के एक नगर में बक्से में पाए गए।
 
कैटाविकी में नीलामी के दौरान इस कंडोम को लेकर कई लोगों ने रुचि दिखाई, जिसके चलते यह अनुमानित कीमत से करीब दोगुने दाम में बिका। इसे एम्‍सटर्डम के एक व्यक्ति ने खरीदा। फ्रांस में मिला एक 19 सेंटीमीटर लंबाई का कंडोम  दुनिया का सबसे महंगा कंडोम है।
 
उस दौर में बहुत महंगा होने और बनाने में काफी समय लगने के कारण ऐसे कंडोम को सिर्फ अमीर-लोग ही इस्तेमाल कर सकते थे। इस समाचार को इंग्लैंड के 'मिरर' व अन्य समाचार पत्रों और वेबसाइट्‍स ने प्रकाशित किया है।  
 
इस दौर के कंडोम आमतौर पर 15 सेंटीमीटर लंबे होते हैं। 19वीं शताब्दी में रबर के सस्‍ते कंडोम बनाए जाने के बाद से भेड़ की आंत से बनने वाले ये कंडोम चलन के बाहर हो गए। क्या कोई यूज किया हुआ कंडोम भी कभी कोई खरीद सकता है परन्तु ऐसा हुआ है, तथा खरीदने वाले शख्स ने यह कंडोम को कोई औने-पौने दाम में नही बल्कि एक बड़ी कीमत देकर इसे खरीदा है।
 
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि करीब दो सौ साल पुराने कॉन्डोम का निर्माण भी बहुत ही उच्च तरीके से किया गया है। 
 
गौरतलब है कि पूर्व में इस तरह के कंडोम को भेड़ और सुअरों की आंतों से बनाया जाता था। इस कंडोम के बारे में यह भी पता चला है कि इस कंडोम की लंबाई 19 सेंटीमीटर है तथा इसे फ़्रांस में पाया गया है जिसे कि वहां पर सिर्फ अमीर लोग ही इस्तेमाल करते थे। ऑनलाइन नीलाम किया गया यह बेहद दुर्लभ कन्डोम है। ऐसे कुछ बचे कन्डोम अब कुछ चुनिंदा म्यूजियम में ही हमें  देखने को मिलते हैं दें। इस कंडोम को खरीदने के लिए बहुत से लोग उत्साहित थे तभी इसकी बोली यहां तक पहुंच गई। इस समाचार देने वाली साइट ने लिखा है कि यह बात समझ में नहीं आया कि कंडोम खरीदने वाला व्यक्ति आखिर इसका करेगा क्या?  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

#WebViral सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक, भाजपा कंडोम गिनने वाली पार्टी