Publish Date: Sun, 20 May 2018 (08:32 IST)
Updated Date: Sun, 20 May 2018 (12:52 IST)
हवाना। क्यूबा ने शुक्रवार को हवाना हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तत्काल बाद हुए विमान हादसे में 110 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की जिसमें 99 यात्री क्यूबा के थे।
कैरीबियाई द्वीप में लगभग 30 वर्षों के दौरान यह सबसे बड़ी विमान दुर्घटना है। क्यूबा में दो दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है और इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज झुका रहेगा।
दुर्घटना में मारे गए लोगों की पहचान की जा रही है। अब तक 15 लोगों की पहचान हो चुकी है। अधिकारियों ने हवाना हवाई अड्डे पर कहा कि शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त घरेलू विमान में तीन विदेशी पर्यटक भी सवार थे जिसमें दो अर्जेंटीना और एक मैक्सिको का यात्री था। विमान होलगन के लिए उड़ान भरी थी। करीब 40 वर्ष पुराने बोइंग 737 विमान में चालक दल के छ: सदस्य थे वे भी सभी इस दुर्घटना मारे गए। अस्पताल के प्रमुख ने बताया कि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुई तीन महिलाओं का इलाज चल रहा है। (वार्ता)