Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बांग्लादेश में 'बुलबुल' से 26 लोगों की मौत, 21 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

हमें फॉलो करें बांग्लादेश में 'बुलबुल' से 26 लोगों की मौत, 21 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया
, मंगलवार, 12 नवंबर 2019 (11:55 IST)
मॉस्को। बांग्लादेश में चक्रवाती तूफान 'बुलबुल' के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है। 
स्थानीय अखबार 'डेली स्टार' ने रविवार को बताया कि 'बुलबुल' से 26 लोगों की जानें चली गई हैं। इनमें से अधिकतर मौतें चक्रवाती तूफान के कारण पेड़ों के गिरने से हुई हैं। कुछ मौतें डूबने और कुछ तूफान में मकानों के ढहने से भी हुईं।
इस बीच करीब 51 मछुआरों के लापता होने की भी रिपोर्ट है। ये मछुआरे तूफान आने की चेतावनी मिलने के बावजूद समुद्र में गए थे। बांग्लादेश के आपदा प्रबंधन एवं राहत राज्य मंत्री एनामुर रहमान ने ब्रीफिंग के दौरान कहा कि अधिकारियों ने 21 लाख 60 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। विस्थापितों के लिए विशेष तौर पर आश्रयगृह बनाए गए हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Maharashtra : कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ा चुनाव, फैसला भी लेंगे साथ : अजीत पवार