Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कुत्ते ने खाए 14000 के नोट, निकालने पर खर्च हुए 12000

Advertiesment
हमें फॉलो करें कुत्ते ने खाए 14000 के नोट, निकालने पर खर्च हुए 12000
, शुक्रवार, 3 मई 2019 (10:23 IST)
सांकेतिक फोटो
क्‍या आपने कभी सुना है कि कुत्‍ता भी नोट खा सकता है, लेकिन यह सच है। यह अजीबोगरीब घटना इंग्लैंड के वेल्स में घटी, जहां 9 साल का एक कुत्ता अपने मालिक के 160 पाउंड (करीब 14 हजार 500 रुपए) खा गया। कुत्ते को नोट खाते देख मालिक के होश उड़ गए। बाद में मालिक को कुत्‍ते के पेट से नोट निकालने के लिए 12 हजार रुपए खर्च करने पड़े।
 
खबरों के मुता‍बिक, इंग्लैंड के नॉर्थ वेल्स के रहने वाले जुडिथ (64) और नील राइट (66) बाजार गए थे। इस दौरान उनका कुत्ता ओजी घर पर अकेला था। जब दोनों वापस आए तो घर पर नोटों के टुकड़े बिखरे हुए थे और डॉगी उनके पास बैठा था। इस दौरान 9 साल का उनका यह कुत्ता 160 पाउंड (करीब 14 हजार 500 रुपए) खा गया।
 
इसके बाद ओजी को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसके पेट से नोट निकाले। इसमें मालिक को उसके पेट से उन पैसों को निकलवाने के लिए 130 पाउंड (करीब 12,000 रुपए) खर्च करने पड़े। मालिक नील ने इसके बाद 160 पाउंड में से करीब 80 पाउंड (7273 रुपए) के नोट बैंक से बदलवा लिए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित होने के बाद बढ़ा भाजपा नेताओं का जोश, चुनाव में राष्ट्रवाद को भुनाने का मिला नया फॉर्मूला