Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दक्षिण कोरिया में अब नहीं बिकेगा कुत्तों का मांस, मचा हड़कंप

Advertiesment
हमें फॉलो करें Dog meat will not be sold in South Korea
, शुक्रवार, 27 जून 2025 (22:22 IST)
Dog meat will not be sold in South Korea: दक्षिण कोरिया सरकार के एक फैसले से दक्षिण कोरिया में हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल, वहां कुत्तों का मांस बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सरकार के इस फैसले मांस व्यवसायियों और मांस खाने वालों में हड़कंप मच गया है। दरअसल, यहां कुत्ते का मांस का बहुत बड़ा कारोबार है। हालांकि यह प्रतिबंध फरवरी 2027 तक लागू होंगे। 
 
इसी साल लिया गया था फैसला : दक्षिण कोरिया ने कुत्तों पर बैन लगाने का फैसला जनवरी 2025 में लिया गया था, लेकिन अब इसके क्रियान्वयन की दिशा में काम किया जा रहा है। कुत्ते के मांस उद्योग पर पूरी तरह से फरवरी 2027 तक प्रतिबंध लागू होगा। दक्षिण कोरिया की नेशनल असेंबली ने सर्वसम्मति से प्रतिबंध लगाने से जुड़े प्रस्ताव को पारित किया।
 
किसानों और व्यापारियों के लिए झटका : सरकार के इस फैसले से जिन किसानों और व्यापारियों की आजीविका इस व्यापार पर निर्भर थी, उनके लिए इसे आर्थिक रूप से बड़ा झटका माना जा रहा है। एक सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, मानव उपभोग के लिए 1100 से अधिक फार्मों में लगभग 5 लाख 20 हजार कुत्ते पाले जा रहे थे। चूंकि रिपोर्ट पुरानी है, इसलिए इस संख्या में और वृद्धि हो सकती है। ह्यूमन वर्ल्ड फॉर एनिमल कोरिया की पशु कार्यकर्ता ली सांगक्यूंग के अनुसार सरकार ने कोई स्पष्ट बचाव योजना नहीं बनाई है। ऐसे में इन कुत्तों का क्या होगा, यह सवाल बहुत बड़ा है। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

8 साल बाद रेलवे में आ रही हैं इस पद के लिए बंपर भर्तियां