Publish Date: Mon, 08 Jan 2018 (10:39 IST)
Updated Date: Mon, 08 Jan 2018 (10:46 IST)
वॉशिंगटन। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्की हेली ने रविवार को कहा कि व्हाइट हाउस में कोई भी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मानसिक स्थिरता के बारे में सवाल नहीं उठाता है।
हेली ने कहा कि मैं व्हाइट हाउस में मौजूद लोगों के बारे में जानती हूं। वे लोग अपने देश से प्यार करते हैं और हमारे राष्ट्रपति की इज्जत करते हैं। राष्ट्रपति की (मानसिक) स्थिरता के बारे में कोई सवाल नहीं उठाता। (भाषा)