Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

डोनाल्ड ट्रंप हुए राजी, 20 जनवरी को सौंपेगे जो बिडेन को सत्‍ता

हमें फॉलो करें डोनाल्ड ट्रंप हुए राजी, 20 जनवरी को सौंपेगे जो बिडेन को सत्‍ता
, गुरुवार, 7 जनवरी 2021 (17:02 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि 20 जनवरी को जो बिडेन को व्यवस्थित तरीके से सत्ता का हस्तांतरण होगा।

अमेरिका के अगले राष्ट्रपति के लिए बिडेन और उपराष्ट्रपति के लिए कमला हैरिस की जीत को औपचारिक रूप से प्रमाणित किए जाने के लिए अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र के बाद ट्रंप का यह बयान आया है।

ट्रंप ने एक बयान में कहा, हालांकि मैं चुनाव के नतीजों से पूरी तरह असहमत हूं, इसके बावजूद 20 जनवरी को व्यवस्थित तरीके से सत्ता का हस्तांतरण होगा।

संसद में बिडेन (78) और हैरिस (59) की जीत की पुष्टि के बाद ट्रंप ने कहा कि इस निर्णय के साथ राष्ट्रपति के तौर पर शानदार पहले कार्यकाल का अंत हो गया है।

चुनाव में धांधली के बारे में अपने दावों को दोहराते हुए ट्रंप ने कहा, अमेरिका को फिर से महान बनाने के लिए यह हमारे संघर्ष की शुरुआत है। बिडेन और हैरिस 20 जनवरी को पद की शपथ लेंगे। कोविड-19 महामारी के कारण सादे तरीके से समारोह का आयोजन होगा।

संसद के संयुक्त सत्र द्वारा गुरुवार तड़के औपचारिक रूप से बिडेन की जीत की पुष्टि कर दी गई। इससे पहले कैपिटल बिल्डिंग (अमेरिकी संसद भवन) के भीतर ट्रंप समर्थकों ने जमकर हंगामा किया जिसके कारण चार लोगों की मौत हो गई। हिंसा के कारण सांसदों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।

अमेरिका में तीन नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव हुआ था। बिडेन और हैरिस को 306 इलेक्टोरल कॉलेज वोट मिले थे।(भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Tata Gravitas के रूप में धमाकेदार वापसी कर रही है Tata Safari