Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हैरिस की उम्मीदवारी से हैरान ट्रंप बोले- मैं नहीं मानता कमला को खतरा

हमें फॉलो करें हैरिस की उम्मीदवारी से हैरान ट्रंप बोले- मैं नहीं मानता कमला को खतरा
, शनिवार, 15 अगस्त 2020 (10:28 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वह उपराष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की 
उम्मीदवार कमला हैरिस को खतरे में रूप में नहीं देखते हैं।
 
ट्रम्प ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में कहा कि मैं उन्हें लेकर (कमला हैरिस) मुंहफट नहीं रहा हूं। मैंने कहा था कि 
उन्होंने जो बाइडेन के साथ जितना खराब व्यवहार किया है, वैसा किसी ने नहीं किया। मैंने वो बहस देखी है।
 
यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें हैरिस को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर कोई समस्या है, ट्रम्प ने कहा कि बिल्कुल नहीं।
 
उल्लेखनीय है कि अमेरिका में नवम्बर में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन ने 55 वर्षीय हैरिस को बुधवार को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना था। हैरिस अफ्रीकी पिता और भारतीय मां की संतान हैं।
 
ऐसा पहली बार हुआ है, जब कोई अश्वेत महिला देश की किसी बड़ी पार्टी की ओर से उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनी हैं। यदि हैरिस उपराष्ट्रपति बन जाती हैं, तो वह इस पद पर काबिज होने वाली अमेरिका की पहली महिला होंगी।
 
हैरिस को उम्मीदवार चुने जाने से हैरान ट्रम्प और उनके चुनाव प्रचार अभियान ने सीनेटर की आलोचना की है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

श्रमिक, किसान, युवा, महिलाएं देश की शक्ति, राष्ट्र निर्माण में करें योगदान