Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

डोनाल्‍ड ट्रंप के 2020 के चुनाव अभियान के झंडे बना रही है चीनी कंपनी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Donald Trump
, शुक्रवार, 6 जुलाई 2018 (16:48 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका व चीन के बीच व्यापार मोर्चे पर जारी खींचतान के बावजूद चीन की एक कंपनी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 2020 'पुनर्निर्वाचन अभियान' के लिए झंडे बना रही है।


यहां के नेशनल पब्लिक रेडियो (एनपीआर) ने यह रिपोर्ट दी है। इसके अनुसार, पूर्वी झेजियांग प्रांत के इस कारखाने में 2016 में भी हिलेरी क्लिंटन तथा ट्रंप के अभियान के लिए झंडे बने थे। कंपनी के मालिक लि छियांग ने कहा है, हम 2020 में भी ट्रंप के लिए झंडे बनाएंगे। लगता है कि वह 2020 के चुनाव में भी उतरेंगे। क्या यह ठीक नहीं है?

उन्होंने ट्रंप के 2020 चुनाव अभियान के लिए झंडे बनाने को पूरी तरह सामान्य बताते हुए कहा, यह तो व्यापार है। हम अमेरिका से सामान खरीदते हैं और अमेरिका चीन से सामान खरीद रहा है। जैसे मेरी कार अमेरिका की है।
उल्लेखनीय है कि अमेरिका व चीन में व्यापार मोर्चे पर भारी खींचतान चल रही है। दोनों देशों ने एक-दूसरे के 34-34 अरब डॉलर के निर्यात पर दंडात्मक शुल्क लगा दिया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विजय माल्या को ब्रिटिश हाईकोर्ट से बड़ा झटका, लंदन की संपत्तियां होंगी जब्त