Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मास्को एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला, आसमान में चक्कर काटता रहा भारतीय सांसदों का विमान

Advertiesment
हमें फॉलो करें india MP in russia

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 23 मई 2025 (14:24 IST)
Drone attack on moscow airport : द्रमुक नेता कनिमोझी के नेतृत्व में रूस गए सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल को लेकर रूस की राजधानी मॉस्को जा रहे विमान को ड्रोन हमले के कारण कुछ देर तक आसमान में चक्कर लगाना पड़ा, लेकिन बाद में विमान को सुरक्षित उतार लिया गया। बताया जा रहा है भारतीय सांसदों के मॉस्को पहुंचने से कुछ ही देर पहले एयरपोर्ट पर यह ड्रोन हमला हुआ था। ALSO READ: निशिकांत दुबे ने शेयर किया 1991 भारत पाकिस्तान एग्रीमेंट, क्या बोली कांग्रेस?
 
कनिमोझी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद अंतरराष्ट्रीय संपर्क अभियान के तहत केंद्र द्वारा नियुक्त सांसदों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रही हैं। कनिमोझी के करीबी सूत्रों ने बताया कि विमान हवा में चक्कर लगाता रहा और बाद में उसे सुरक्षित उतारा गया, लेकिन इसमें 45 मिनट की देरी हुई। सभी सांसद सुरक्षित हैं।
 
पहलगाम हमले के एक महीने बाद पाकिस्तान प्रायोजित सीमा पार आतंकवाद पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान आर्षित करने के लिए पांच देशों की यात्रा के पहले चरण में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल गुरुवार रात मॉस्को पहुंचा। पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए थे। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में आतंकी ठिकानों पर लक्षित एक सैन्य अभियान है। ALSO READ: इमरान खान का तंज, पाकिस्तान में जंगलराज, जनरल मुनीर को खुद को राजा की उपाधि देनी थी
 
डोमोडेडोवो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कनिमोझी और उनकी टीम के सदस्यों का भारतीय राजदूत विनय कुमार और अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को रूस की संसद ड्यूमा के सदस्यों और विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से मुलाकात करेगा तथा स्थानीय थिंक टैंक के शीर्ष विशेषज्ञों के साथ बातचीत करेगा। भारतीय प्रतिनिधिमंडल यूनान, लातविया और स्पेन का भी दौरा करेगा।
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पर्यावरण रक्षा की शिक्षा देती एक बेहतरीन लघु कथा: अंतिम सांस का शहर