Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भूकंप से फिर थर्राया अफगानिस्तान, 4 दिन पहले गई थी 2000 लोगों की जान

हमें फॉलो करें earthquake
, बुधवार, 11 अक्टूबर 2023 (08:43 IST)
Afghanistan earthquake : पश्चिमी अफगानिस्तान में बुधवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.1 मापी गई। 4 दिन पहले इसी स्थान पर आए भूकंप में 2,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।
 
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, अफगानिस्तान में आज सुबह 06:11 बजे रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता का भूकंप आया।
 
शनिवार को आए भूकंप से हेरात राज्य के जिंदा जान और घोरियान जिलों के 12 गांव पूरी तरह से तबाह हो गए। भूकंप के तेज झटकों से इमारते ताश के पत्तों की तरह ढह गई। कई जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं भी हुई।
 
webdunia
क्यों आते हैं भूकंप : धरती के अंदर 7 प्‍लेट्स होती हैं जो घुमती रहती है। इसे अंग्रेजी में प्‍लेट टैक्‍टॉनिकक और हिंदी में प्‍लेट विवर्तनिकी कहते हैं। जहां पर ये प्‍लेट्स टकाराती हैं, वहां जोन फॉल्‍ट लाइन फॉल्‍ट होता है। जब बार- बार प्‍लेट्स टकाराती है तो कोने मुड़ने लगते हैं और ज्‍यादा दबाव बनने पर प्‍लेट्स टूटने लगती हैं। ऐसे में धरती से ऊर्जा बाहर आने की कोशिश करती है, जिससे रफ्तार बिगड़ती है और भूकंप की स्थिति पैदा होती है। 
 
भूकंप आने पर क्या करें : 1. यदि आप ऐसे शहर में रहते हैं जहां पर ऊंची ऊंची इमारते हैं और आप खुद एक इमारत के किसी फ्लैट में रहते हैं और आपको यह पता है कि यह भूकंप वाला क्षेत्र है तो आपको इसके लिए विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।
 
2. पूरी दुनिया में सबसे अधिक भूकंप जापान में आते हैं। लेकिन वहां पर नुकसान को कम करने के लिए भी प्रयास सबसे अधिक हुए है। भारत की बात की जाए तो सबसे अधिक भूकंप गुवाहटी, श्रीनगर, दिल्‍ली, मुंबई, चेन्‍नई, पुणे, कोच्चि, कोलकाता, पटना, तिरूवंतपुरम में आते हैं। इसके बाद राजस्थान और गुजरात भूकंप की चपेट में आते हैं।
 
3. भूकंप की भविष्‍यवाणी नहीं की जा सकती है, लेकिन यदि आप अमावस्या, पूर्णिमा, ग्रहण के समय सतर्क रहें तो बेहतर हैं। इसी के साथ ही आप यह भी जानते रहें कि दुनिया में कहां भूकंप आ रहे हैं। यह जानकारी आपको सतर्क करेगी।
 
4. यदि आप भूकंप वाले क्षेत्रों में रहते हैं तो नए घरों को भूकंप को ध्‍यान में रखते हुए निर्माण करें। मकान बनाने से पहले जमीन की जांच कर लें। क्‍या वह भूकंप को ध्‍यान में रखते हुए मकान बना सकते हैं या नहीं।
 
5. यदि अचानक से भूकंप आ जाएं तो सबसे पहले आप खुले मैदान में जाकर खुद को सुरक्षित करें।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हमास, हिज़्बुल्लाह और इस्लामिक जिहाद: इसराइल के लिए कितनी बड़ी चुनौतियां