Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जापान में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.1 मापी गई तीव्रता

हमें फॉलो करें जापान में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.1 मापी गई तीव्रता
, शनिवार, 13 फ़रवरी 2021 (20:55 IST)
जापान के उत्तरपूर्वी भाग के तटवर्ती क्षेत्रों में शनिवार को जोरदार भूकंप आया जिसके झटके फुकुशिमा, मियागी और अन्य इलाकों में महसूस किए गए। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने यह जानकारी दी है।
 
जापान के सरकारी प्रसारक एनएचके टीवी ने खबर दी है कि शनिवार रात को 7.1 तीव्रता का भूकंप आने के बाद फुकुशिमा डायची परमाणु संयंत्र अब यह जांच करने में लगा कि इस केंद्र में कोई समस्या तो नहीं आयी है। वैसे तत्काल इस क्षेत्र के अन्य परमाण संयंत्रों से किसी गड़बड़ी की खबर नहीं है।
 
एनएचके के अनुसार सुनामी का कोई खतरा नहीं है। एजेंसी ने कहा कि भूकंप का केंद्र समुद्र तल से करीब 60 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप टोक्यो से लेकर दक्षिण पश्चिम तक महसूस किया गया।
 
आर्मेनिया में भी आया भूकंप : आर्मीनिया की राजधानी में शनिवार को भूकंप का झटका महसूस किया गया जिसके बाद घबराए लोग इमारतों से निकल कर सड़कों पर आ गए।
 
स्थानीय खबरों में बताया कि भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। इसमें बताया गया कि भूकंप के कारण दुकानों में सामान बिखर गया।
 
यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से बताया गया कि भूकंप की तीव्रता 4.7 मापी गई और इसका केंद्र राजधानी येरेवान से दक्षिण में 13 किलोमीटर की दूरी पर था।
 
शुक्रवार को भारत में आया था भूकंप : उत्तर भारत में शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। भूकंप का असर हरियाणा, राजस्थान, जम्मू- कश्मीर में भी दिखा। भूकंप का केंद्र ताजिकिस्तान था, जहां रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.3 रही।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तलाक के लिए 'समान आधार' के खिलाफ न्यायालय पहुंचा मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड