Publish Date: Sun, 28 Nov 2021 (18:45 IST)
Updated Date: Sun, 28 Nov 2021 (18:46 IST)
लीमा। उत्तरी पेरू में रविवार की सुबह 7.5 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने यह जानकारी दी।
स्थानीय समयानुसार रविवार सुबह 5 बजकर 52 मिनट पर भूकंप का तेज झटका आया। भूकंप की तीव्रता काफी तेज थी।
हालांकि इसकी गहराई करीब 112 किलोमीटर होने के कारण अधिक नुकसान की आशंका नहीं है। भूकंप का केंद्र पेरू के तटीय शहर बैरंका से 42 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पश्चिम में था।