Publish Date: Thu, 23 Nov 2017 (18:23 IST)
Updated Date: Thu, 23 Nov 2017 (18:24 IST)
इस्तांबुल। तुर्की के दक्षिण-पश्चिम भाग में गुरुवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिएक्टर पैमाने पर भूकंप तीव्रता 5.0 मापी गई।
अमेरिकी भू-वैज्ञानिक सर्व ने बताया कि भूकंप का केंद्र प्रसिद्ध पर्यटन क्षेत्र एरिगन सागर से 31 किलोमीटर दूर मुगले प्रांत के पास और जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई मे स्थित था। भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। (वार्ता)