Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारत में कर रिटर्न दाखिल करना अमेरिका से भी आसान: राजन

Advertiesment
हमें फॉलो करें tax return
लंदन , शनिवार, 14 मई 2016 (08:09 IST)
लंदन। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने कहा कि उन्होंने पाया कि भारत में अपना आयकर रिटर्न भरना अमेरिका की तुलना में कहीं आसान है।
 
उन्होंने शिकागो बूथ स्कूल आफ बिजनेस में एक संवाद में यह बात कही। उन्होंने कहा कि मैंने पाया कि मेरे लिए भारत में आयकर रिटर्न दाखिल करना अमेरिका में अपना आयकर दाखिल करने से अधिक आसान है। भारत में भ्रष्टाचार में संबंधी एक सवाल पर उन्होंने कहा कि देश में इसमें बहुत कमी आई है। उन्होंने इसके लिए रेलवे टिकटिंग व कर विभाग का उदाहरण दिया।
 
उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि प्रौद्योगिकी ने मदद की है। उदाहरण के लिए हमने आटोमेटेड रेलवे टिकटिंग शुरू की और वहां भ्रष्टाचार में बहुत कमी आई। अब दलाल सारी टिकटों पर कब्जा कर उन्हें अलग से नहीं बेचते। आयकर विभाग का भी आटोमेशन किया गया है।
 
उन्होंने कहा कि आपको अपना धन वापस पाने के लिए आयकर निरीक्षक के पास नहीं जाना पड़ता। मैंने पाया कि मेरे लिए भारत में आयकर रिटर्न दाखिल करना अमेरिका में आयकर दाखिल करने से अधिक आसान है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

निनोरा में वैचारिक महाकुंभ में पीएम मोदी...