shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मिस्र में बड़ा रेल हादसा, 15 की मौत, 40 घायल

Advertiesment
egypt
काहिरा। मिस्र में एक यात्री ट्रेन की मालगाड़ी से टक्कर होने की वजह से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 40 अन्य जख्मी हो गए।
 
स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, यात्री ट्रेन एलेक्जेंडरिया जा रही थी, जबकि मालगाड़ी काहिरा जा रही थी। उत्तरी बेहीरा गवर्नेट में कौम हमादा के पास यात्री ट्रेन की टक्कर मालगाड़ी से हो गई। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
 
हादसे के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका। मिस्र की रेलवे सुरक्षा व्यवस्था का रिकॉर्ड खराब है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मध्यप्रदेश बजट, जानिए किसे क्या मिला