Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एलिजाबेथ बोर्न होंगी फ्रांस की नई प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति मैक्रों ने की घोषणा

Advertiesment
हमें फॉलो करें एलिजाबेथ बोर्न होंगी फ्रांस की नई प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति मैक्रों ने की घोषणा
, सोमवार, 16 मई 2022 (23:16 IST)
पेरिस। एलिजाबेथ बोर्न को सोमवार को फ्रांस की नई प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है। देश में इस पद पर आसीन होने वाली वे दूसरी महिला हो गई हैं।

फ्रांस के प्रधानमंत्री ज्यां कास्तेक्स ने पिछले महीने इमैनुएल मैक्रों के दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने के बाद अपेक्षित कदम के तहत सोमवार को इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद बोर्न (61) को प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया।

मैक्रों और बोर्न द्वारा आगामी दिनों में पूर्ण सरकार को नियुक्त किए जाने की संभावना है। बोर्न, फ्रांस की प्रधानमंत्री बनने वाली दूसरी महिला हैं।

उनसे पहले एडिथ क्रेसन ने 1991-1992 में प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली थी। बोर्न 2020 से मैक्रों की पूर्ववर्ती सरकार में श्रममंत्री थीं। इससे पहले वह परिवहन मंत्री भी रह चुकी हैं।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Jammu Kashmir Delimitation: OIC के बयान पर भारत की कड़ी प्रतिक्रिया, कहा- ‘साम्प्रदायिक एजेंडा’ न चलाएं