Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एलन मस्क की न्यूरालिंक को बड़ी सफलता, इंसानी दिमाग में लगाई चिप

हमें फॉलो करें elon musk

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, मंगलवार, 30 जनवरी 2024 (10:00 IST)
Elon Musk news : एलन मस्क की न्यूरालिंक का इंसानी दिमाग में चिप लगाने का पहला परीक्षण सफल रहा है। मस्क ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा है कि पहले न्यूरालिंक प्रोडक्ट को टेलीपैथी नाम दिया है।
 
यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने मई 2023 में ही न्यूरालिंक को इंसानी दिमाग में चिप लगाने की मंजूरी दी थी। एलन मस्क ने कहा कि शुरुआती नतीजे काफी उत्साहजनक हैं।
 
न्यूरालिंक ने भी अपनी वेबसाइट पर कहा कि इंडीपेंडेंट इंस्टीट्यूशनल रिव्यू बोर्ड से मंजूरी मिल चुकी है। मेडिकल डिवाइस PRIME का ट्रायल सफल रहा था, जिसमें वायरलेस ब्रेन कंप्यूटर इंटरफेस का परीक्षण किया गया था। इस परीक्षण का उद्देश्य इंसानी दिमाग में चिप लगाने की सेफ्टी का आकलन किया गया था।  
 
मस्क ने अपनी पोस्ट में कहा कि केवल सोचने मात्र से, आपके फ़ोन या कंप्यूटर और उनके माध्यम से लगभग किसी भी उपकरण का नियंत्रण सक्षम हो जाता है। आरंभिक उपयोगकर्ता वे होंगे जो अपने अंगों का उपयोग खो चुके होंगे।
 
उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति के दिमाग में चिप लगाई गई है, उसकी सेहत में सुधार हो रहा है।
 
न्यूरालिंक ब्रेन चिप इंटरफेस बनाने का काम करती है। कंपनी का दावा है कि इन्हें इंसानी खोपड़ी में इंप्लांट किया जा सकेगा। चिप की मदद से न्यूरल सिग्नल को कंप्यूटर या फोन जैसी डिवाइस पर ट्रांसमिट किया जा सकेगा। इससे दिव्यांग लोगों को बेहतर जीवन जीने में मदद मिलेगी।
Edited by : Nrapendra Gupta 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एक और युद्ध नहीं चाहता अमेरिका, ड्रोन हमले को लेकर व्हाइट हाउस ने कहा