Publish Date: Fri, 24 Dec 2021 (19:17 IST)
Updated Date: Fri, 24 Dec 2021 (19:21 IST)
रूस से एक अजीबोगरीब और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कर्मचारी अपने बॉस की डांट और नौकरी से निकाले जाने पर ऐसा भड़का कि उसने उस सुपर स्टोर में ही लगा दी, जहां वह नौकरी करता था।
खबरों के अनुसार, यहां सुपर स्टोर में एक युवक काम करता था, जहां उसे गलतियों के लिए अक्सर डांट पड़ती थी। इसी से परेशान होकर एक दिन उसके बॉस ने उसे नौकरी से निकालने का ही आर्डर दे दिया। इससे वह युवक और आगबबूला हो गया।
बाद में युवक ने सुपर स्टोर में पड़े पटाखों में आग लगा दी और उस पर अल्कोहल छिड़ककर दुकान से गायब हो गया। उस वक्त स्टोर में कई लोग मौजूद थे, लेकिन किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। बाद में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
File Photo