Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दक्षिण अफ्रीका में गुरु नानक प्रकाश पर्व समारोह का समापन

Advertiesment
हमें फॉलो करें Guru Nanak Prakash Festival
, मंगलवार, 26 नवंबर 2019 (09:12 IST)
जोहानसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के जोहानसबर्ग में स्थित गुरुद्वारा साहिब में सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर आयोजित 4 महीने लंबे उत्सव का सप्ताहांत में 3 दिवसीय समारोह के साथ समापन हुआ।

जोहानसबर्ग में जुलाई में इसकी शुरुआत जरूरतमंदों को कंबल बांटकर की गई, जिसके बाद खाने के पैकेट भी बांटे गए और इस दौरान कई सामुदायिक गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। जोहानसबर्ग गुरुद्वारा साहिब के उपाध्यक्ष बलविंदर कालरा ने कहा, यह दक्षिण अफ्रीका में सिख धर्म के संदेश और अन्य समुदायों तक हमारी विशिष्ट पहुंचाने का तरीका था।

कालरा ने कहा, कई स्थानीय लोग नियमित रूप से सफाई करने, लंगर बनवाने और सेवा के अन्य कार्य करने गुरुद्वारे में आते हैं। भारत में दक्षिण अफ्रीका के उच्चायुक्त जयदीप सरकार ने सिख समुदाय की सराहना की, जिसमें विशेष रूप से भारतीय प्रवासी और सिख शामिल हैं।

उन्होंने कहा, गुरु नानक ने कहा था कि आपको सामान्य और आध्यात्मिक जीवन जीना चाहिए, लेकिन संन्यासी न बनें, महंत न बनें। इसीलिए सिखों की नृत्य, भांगड़ा और ढोल की संस्कृति केवल आपकी संस्कृति का नहीं, बल्कि सभी भारतीयों का हिस्सा है।

सरकार ने सिखों के साहस और बहादुरी का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें कोई हैरानी नहीं है कि इतने सारे वीर शौर्य इस समुदाय से आते हैं। कालरा ने कहा कि गुरु नानक के 550वें प्रकाशोत्सव को बनाने के लिए शुरू की गई योजनाओं को गुरुद्वारे में जारी रखा जाएगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर अब भी अस्पताल में, सेहत में सुधार