Publish Date: Thu, 22 Mar 2018 (07:21 IST)
Updated Date: Thu, 22 Mar 2018 (07:27 IST)
ब्रुसेल। रूस मामले पर यूरोपीय संघ में मतभेद साफ दिखाई दे रहे हैं। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष डोनाल्ड टस्क ने व्लादिमीर पुतिन को एक बार से रूस का राष्ट्रपति बनने पर बधाई तक नहीं दी।
टस्क ने कहा कि उन्होंने पुतिन के एक बार फिर से राष्ट्रपति चुने जाने पर उनको बधाई नहीं दी है क्योंकि जासूस को जहर देने के मामले में ब्रिटेन रूस को जिम्मेदार मान रहा है।
टस्क की इस टिप्पणी से रूस पर यूरोपीय संघ के भीतर के मतभेद उजागर हो गए हैं। यूरोपीय संघ के अन्य सर्वोच्च अधिकारियों, यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जीन कलोड जंकर ने एक पत्र लिखकर पुतिन को बधाई दी है और उन्होंने अपने पत्र में ब्रिटेन में जहर देने के मामले का जिक्र तक नहीं किया।
पत्रकारों द्वारा यह पूछे जाने पर की उन्होंने अभी तक पुतिन को बधाई क्यों नहीं दी टस्क ने कहा कि सेलिसबुरी घटना के बाद मैं राष्ट्रपति पुतिन के चुने जाने के लिए खुश नहीं हो सकता।
ब्रिटेन ने रूस पर आरोप लगाया था कि वह दुश्मनों को बाहर करने के लिए उनकी हत्या करवाता है। ब्रिटेन ने यह आरोप रूस के डबल एजेंट सर्गेइ स्क्रिपल और उनकी बेटी युलिया की सेलिसबुरी में जहर दे दिया गया था। (वार्ता)