Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पाकिस्तान के क्‍वेटा शहर में विस्फोट, 20 लोगों की मौत, 48 घायल

Advertiesment
हमें फॉलो करें Bomb blast
, शुक्रवार, 12 अप्रैल 2019 (11:40 IST)
कराची। पाकिस्तान के अशांत क्वेटा शहर में शुक्रवार तड़के एक सब्जी व फल बाजार में हुए बम विस्फोट में कम से कम 20 लोग मारे गए, जबकि 48 अन्य घायल हो गए। मारे गए लोगों में से कई शिया हजारा समुदाय के थे।

पुलिस ने कहा कि सुबह करीब साढ़े सात बजे एक इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) धमाका हुआ। उसे बाजार में सब्जियों के बीच छिपाकर रखा गया था। प्रांत के गृहमंत्री जियाउल्लाह लैंगोव ने कहा, अब तक 20 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है।

क्वेटा के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अब्दुल रज्जाक चीमा ने मीडिया को बताया कि फ्रंटियर कॉर्प (एफसी) के एक अधिकारी समेत 20 लोगों की जान गई है। विस्फोट में हजारा समुदाय को निशाना बनाया गया था। उन्होंने कहा, पीड़ितों में हजारा और पश्तूनों जैसे अन्य समूह के लोग शामिल हैं।

जियो न्यूज ने बताया कि बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा के हजारागंजी इलाके में हुए बम विस्फोट में मारे गए लोगों में से कम से कम आठ लोग हजारा समुदाय के थे। सुरक्षाबलों को आशंका है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

अधिकारी ने बताया कि हमले में 48 अन्य लोग घायल हुए हैं। उनका इलाज किया जा रहा है। घायलों में चार एफसी कर्मी भी शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि विस्फोट में आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है।

सुरक्षाबलों ने विस्फोट स्थल की घेराबंदी कर दी है। किसी भी समूह ने अब तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। प्रधानमंत्री इमरान खान ने हजारागंजी में हुए विस्फोट की निंदा की और घटना पर रिपोर्ट मांगी।
सांकेतिक फोटो

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चुनावी बांड पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी पार्टियों को बताना होगा कहां से आया चंदा